भोगांव: ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में भोगांव तहसील ठप, वकीलों, बैनामा लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं ने दिया धरना
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही नई ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को तहसील अभिभाषक परिषद, बैनामा लेखक संघ और स्टाम्प विक्रेता संगठन ने सामूहिक कार्य बहिष्कार किया। इस ऐतिहासिक हड़ताल के कारण वर्षों बाद तहसील में पूरे दिन कामकाज पूरी तरह ठप रहा। न तो कोई बैनामा पंजीकृत हो सका और न ही कोई न्यायिक कार्य हुआ।