सदर: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रयागराज, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोले
Sadar, Allahabad | Apr 22, 2026
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्षी दलों की वजह से यह विधेयक संसद में पारित नहीं हो सका।