कौंच: पिरौना गांव में निकला बड़ा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने रस्सियों के सहारे किया रेस्क्यू और वन विभाग के हवाले किया
Konch, Jalaun | Jul 4, 2026 कोंच तहसील के पिरौना में शुक्रवार देर रात 11:30 बजे तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ गांव में पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग व पुलिस को सूचना दी। बाद में मगरमच्छ को वन विभाग के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में कई मगरमच्छ हैं और 3 मगरमच्छ देखे थे, जिनमें से एक पकड़ा गया है।