शाजापुर: शाजापुर डाइट में एफ एल एन प्रशिक्षण के प्रथम चरण के अंतिम दिवस क्षेत्रीय विधायक ने किया प्रशिक्षणार्थियो का मार्गदर्शन
शनिवार को डाइट में चल रहे पांच दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण जिसमें की कक्षा एक व दो पढाने वाले शिक्षक सहभागिता कर रहे थे, इस प्रथम चरण के प्रशिक्षण के आज अंतिम दिवस पर क्षेत्रीय विधायक श्री अरुण भीमावद द्वारा उपस्थित सभी शिक्षको का मार्गदर्शन किया गया और सभी को प्रशिक्षण के दौरान बताई गई बातों को कक्षा कक्ष तक ले जाने का आग्रह भी किया।