होशंगाबाद नगर: रायपुर के पास फोरलेन पर हाइवे से 20 फिट नीचे गिरी कार, कुल चार लोग घायल नर्मदा अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
औबेदुल्लागंज-बैतूल नेशनल हाईवे पर नर्मदापुरम के ग्राम रायपुर के पास शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार हाईवे से करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। दुर्घटना में नागपुर निवासी तीन महिलाओं और कार ड्राइवर को चोटें आई हैं। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज जारी है।