झांसी: ग्राम दुलावनी निवासी महिला ट्रैक्टर बेक करते समय चपेट में आई, पेट फटने से उपचार के दौरान हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Apr 12, 2025 झांसी में पति के ट्रैक्टर से महिला का एक्सीडेंट हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बेक करा रही थी। तभी ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर पीछे की तरफ दौड़ पड़ा। ट्रॉली की चपेट में आने से महिला का पेट फट गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।