गुना नगर: म्याना: NH- 46 धनिया की मंडी कराने जा रहे किसान की ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने मारी टक्कर ट्रॉली पलटी किसान गंभीर
म्याना के बांसखेड़ी गांव निवासी किसान प्रकाश रघुवंशी गुरुवार सुबह धनिया लेकर गुना मंडी जा रहे थे। साक्षी कॉलेज के पास पीछे से तेज रफ्तार आईसर ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रॉली पलट गई और पूरा धनिया सड़क पर बिखर गया। हादसे में किसान घायल हुए हैं। गनीमत रही कि ट्रॉली में कोई सवार नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।