अररिया: अररिया में सगे भाइयों का बाइक चोरी का खेल पकड़ा गया, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से दोनों को दबोचा
Araria, Araria | Apr 5, 2026 अररिया जिले के नगर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अररिया शहर के रहिका टोला, वार्ड संख्या 17 के निवासी दीपक कुमार और गोलू कुमार हैं। दोनों स्वर्गीय कलानंद यादव के पुत्र हैं। पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।