मांझी: विशेष अभियान में मांझी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
Manjhi, Saran | Apr 6, 2026 मांझी थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न मामलों में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिस संबंध में थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि एक नाबालिक लड़की को भगाने के मामले में तीन आरोपितों को पकड़ा गया है जिसमें ताजपुर निवासी मृत्युंजय मिश्रा तथा घोड़हट गांव के विशाल महतो और रंजीत कुमार राम शामिल हैं।