नसीराबाद: सदर थाना क्षेत्र के बामणिया बालाजी धाम मंदिर में चोरी की वारदात CCTV में हुई कैद
शनिवार दोपहर 1:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के बामणिया बालाजी धाम मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर परिसर में कबूतरों के लिए रखा गया अनाज अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।