कोडरमा जंक्शन पर आरपीएफ ने धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से लावारिस हालत में 65 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया
कोडरमा जंक्शन पर कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत सोमवार को धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस (13305 अप) से लावारिस हालत में 65 लीटर देशी महुआ शराब सोमवार को 8:25 में बरामद की गई।आरपीएफ पोस्ट कोडरमा के निरीक्षक प्रभारी के निर्देशन में गुरपा ओपी के अधिकारियों एवं जवानों ने ट्रेन में प्रतिबंधित सामानों की जांच के दौरान लालबाग-दिलवा स्टेशन के बीच सामान्य कोच में संदिग्ध अवस्था में रखे तीन प्लास्टिक बोरे बरामद किए। जांच करने पर बोरों में 13 पन्नियों में भरी लगभग 65 लीटर देशी महुआ शराब मिली।यात्रियों से पूछताछ के बावजूद किसी ने सामान पर दावा नहीं किया। इसके बाद आरपीएफ ने गवाहों की उपस्थिति में शराब को जब्त कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 6,500 रुपये बताई गई है।जब्त शराब को आरपीएफ पोस्ट कोडरमा लाकर आवश्यक कार्रवाई के बाद उत्पाद विभाग, कोडरमा को सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ द्वारा ट्रेनों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
Koderma, Kodarma | Jun 8, 2026