कुटुंबा: कुटुंबा : मित्रसेनपुर गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से खलिहान में लगी आग, 1.5 लाख का गेहूं व पुआल जल गया
कुटुंबा प्रखंड के मित्रसेनपुर गांव में एक बड़ी अगलगी की घटना सामने आई, जहां हाई बोल्टेज तार में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 1000 गेहूं के बोझा, लगभग 50 क्विंटल पशु आहार (कूटी) तथा भारी मात्रा में पुआल जलकर राख हो गया।