लखनऊ कमिश्नरेट के इटौंजा क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार बीकेटी की शिकायत पर ग्राम चन्दनापुर में सरकारी भूमि पर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी खनन का मामला पकड़ा गया। मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुई, जबकि आरोपी फरार हो गए।