आंवला: आंवला में बाजार से बाइक बदलकर ले गया अज्ञात चोर, पुलिस से शिकायत।
आंवला में शराब की दुकान के समीप से अज्ञात व्यक्ति एक बाइक बदल कर ले गया। पीड़ित ने चोरी की पुलिस को शिकायत दी है। ग्राम कसूमरा का निवासी तुलाराम ने बताया कि वह आंवला नगर आया था। रामनगर रोड स्थित शराब की दुकान के समीप उसने बाइक खड़ी की थी। वह अपना कार्य करके वापस लौटा तो उसकी बाइक नहीं थी।