होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के समेरिटंस स्कूल में एसडीओपी ने 1500 विद्यार्थियों को दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ
बुधवार को नर्मदापुरम पुलिस ने मप्र पुलिस के राज्यव्यापी 'SAFE CLICK 2.0' अभियान के तहत समेरिटंस हायर सेकेंडरी स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में करीब 1500 विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा की शपथ ली। एसडीओपी जितेंद्र पाठक सहित पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया।