राजसमंद: लाव-लश्कर के साथ निकली चुंदड़ी गणगौर की सवारी, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
लोक संस्कृति और श्रद्धा के ऐतिहासिक पर्व गणगौर के उपलक्ष्य में राजसमंद शहर में परंपरागत गणगौर महोत्सव के तहत चूंदड़ी गणगौर की सवारी पूरे ठाठ-बाट और लाव-लश्कर के साथ निकाली गई. सवारी प्रभु श्री द्वारकाधीश मंदिर से रवाना हुई, लेकिन सवारी के पूरे मार्ग में अपरान्ह से पूर्व ही लोग आकर सवारी देखने के लिए घरों, दुकानों की छतों और सड़क के दोनों ओर,