फतेहपुर: औंग के धानपुर मोड़ के समीप NH-2 में चार पहिया वाहन की चपेट में आकर युवक की हुई मौत, परिजनों का रहा बुरा हाल
दुर्गागंज निवासी रामकिशोर का पुत्र कमलेश शनिवार की शाम लगभग छह बजे धानपुर मोड़ के समीप सड़क पार कर रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।