लक्सर: लक्सर में डेंजर लेवल के करीब बाहरी गंगा, कई गांवों में बाढ़ का खतरा
लक्सर में गंगा नदी से सटे 20 से अधिक गांव में बाढ़ से तबाही मचाने के आसार दिख रहे हैं पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी और सोलानी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है जिससे नदी का पानी बाढ़ का रूप लेकर कृषि भूमि में फैलना शुरू हो गया है आज मंगलवार दोपहर 2 बजे लक्सर जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया की बाढ़ राहत चौकिया को अलर्ट किया है