बहराइच: जनपद में राज्य मंत्री नगर विकास का 20 जून को आगमन, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
शुक्रवार शाम को प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि राज्य मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार राकेश कुमार राठौर "गुरुजी" 20 जून को बहराइच पहुंचेंगे। जहां वह लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में विश्राम करेंगे और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।