पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म प्रयास का मामला दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया 24 नवंबर सुबह 4 बजे महिपाल राठौर पति की गैर मौजूदगी में घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ कर हाथ पकड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बमुश्किल महिला ने खुद को बचाया था। कुछ दिन पहले भी उसने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई थी।