बिसौली: भटपुरा गांव में धूमधाम से मनाई गई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती
Bisauli, Budaun | May 31, 2026 बिसौली क्षेत्र के ग्राम भटपुरा में लोकमाता राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ रविवार को 2 बजे करीब मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।