बारा: शंकरगढ़ में अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रक किए गए सीज, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
Bara, Allahabad | Apr 30, 2026 शंकरगढ़ क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह अवैध खनन सामग्री के परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। एसडीएम बारा के विशेष अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेज के मिट्टी और सिलिका सैंड ले जा रहे 7 ट्रकों को मौके पर पकड़कर सीज कर दिया गया। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर चलाए गए इस अभियान से अवैध परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।