दून पब्लिक स्कूल, मुखला इंद्री, करनाल में सर्वश्रेष्ठ ग्रीष्मकालीन गृहकार्य पुरस्कार वितरण समारोह
इंद्री/ गढ़ी बीरबल दून पब्लिक स्कूल, मुखाला इंद्री, करनाल में आज सर्वश्रेष्ठ ग्रीष्मकालीन गृहकार्य (Summer Holiday Homework) पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री श्री करण देव कम्बोज जी उपस्थित रहे। विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट एवं रचनात्मक गृहकार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत करने के साथ हुई। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री सुखदेव शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि गृहकार्य केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के ज्ञान, अनुशासन और रचनात्मकता को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बच्चों को जीवन में सदैव ईमानदारी, मेहनत और सुरक्षा के नियमों का पालन करने का संदेश दिया तथा हर कार्य को पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री श्री करण देव कम्बोज जी ने अपने संबोधन में चयनित विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की भी प्रशंसा की।
इस अवसर पर सम्मानित विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने बच्चों को पुरस्कार प्राप्त करते हुए गर्व और प्रसन्नता का अनुभव किया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।
यह समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं यादगार रहा तथा सभी ने इसे उत्साहपूर्वक सफल बनाया।