झालरापाटन: SRG हॉस्पिटल में शराबी युवक ने किया हंगामा, रेडियोलॉजिस्ट से की अभद्रता और दी धमकी
झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में एक शराबी युवक ने बुधवार सुबह जमकर हंगामा मचाया। गुडपुरा मोहल्ले का रहने वाला विक्रम सिंह जादौन सुबह 11 बजे नशे में धुत होकर अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में घुस गया। विक्रम ने विभाग में मौजूद कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। उसने रेडियोलॉजिस्ट बजरंग मीणा के साथ गाली-गलौज की और ड्यूटी के बाद देख लेने की धमकी भी दी।