विदिशा नगर: 16 वर्षीय किशोर की मौत पर परिजनों का हंगामा, पड़ोसी और उसकी बेटी पर हत्या का आरोप
सिरोंज तहसील के ग्राम भोरिया में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार दोपहर 12 बजे मृतक के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का आरोप है कि गांव में रहने वाले पड़ोसी व्यक्ति और उसकी बेटी ने किशोर की हत्या की है। उनका कहना है कि मृतक के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले थे।