नजीबाबाद: नांगल में 25 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार, बरामद हुआ तमंचा, कारतूस और चोरी का माल
नांगल में 25 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और चोरी का माल बरामद।
07मई 7:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार
थाना नांगल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अन्तर्जनपदीय चोरी गैंग के 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की नकदी-जेवर बरामद हुए हैं।