समस्तीपुर: जिले के वैनी थानाक्षेत्र के नारायणपुर खैरी गांव में शादी समारोह के दौरान गुरुवार शाम अफरा-तफरी मची
समस्तीपुर जिले के वैनी थानाक्षेत्र के नारायणपुर खैरी गांव में गुरुवार शाम शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक फायरिंग हो गई। इस घटना में 19 वर्षीय सोनू कुमार घायल हो गया, जिसे जांघ में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि गांव में उसके चचेरे भाई की शादी थी। बारात निकलने से पहले महिलाएं देवता पूजन के लिए भगवती स्थान गई थीं।