जगदलपुर: आईटीआई जगदलपुर में रजत उत्सव का आयोजन, प्रमाण पत्र पाकर प्रशिक्षार्थियों के चेहरे खिले
22 मई 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) जगदलपुर में रजत उत्सव के अवसर पर प्रमाण पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसका सफल संचालन संस्था के संयुक्त संचालक सह प्राचार्य श्री पी. ईडपाचे के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हुआ। उत्सव के दौरान पूरा परिसर छात्रों के उत्स