हरसूद: खंडवा में घायल बेडियांव के एक व्यक्ति की मौत, बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थाने
Harsud, Khandwa | Apr 18, 2026 गत दिनों ग्राम बडियांव में बृजलाल माणिक पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया था। बृजलाल का जिला चिकित्सालय खंडवा में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान शुक्रवार को बृजलाल माणिक का निधन हो गया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश छा गया। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार रात में हरसूद थाने पहुंचे। ग्रामीण देर रात तक हरसूद थाने में डटे रहे।