दलदली मड़ई पहुंचने वाले मुख्य मार्ग पर एक बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सीधे खेत में जा घुसा, वहीं काटने के दौरान कार का टायर भी पंचर हो गया, जिससे वाहन बीच सडक़ पर अटक गया। गुरुवार को तीन बजे हुई घटना के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे हटाने में कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।