ग्राम बेड़िया मे नवनिर्मित पत्रकार भवन का लोकार्पण सोमवार को दोपहर एक बजे विधायक सचिन बिरला,जिला पत्रकार संघ संरक्षक मनोज रघुवंशी एवं अध्यक्ष सुनील शर्मा ने किया। प्रारंभ में अतिथियों ने सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया।व बेड़िया के अध्यक्ष नरेंद्र गावशिंदे ने स्वागत भाषण दिया और अतिथियों का सत्कार किया।