अनूपपुर: सोन नदी में मिली भगवान बुद्ध की खंडित प्राचीन प्रतिमा, सुरक्षित स्थान पर रखी गई
सोन नदी के पुल के नीचे कलेक्टर निवास के पास नदी के बीचों-बीच भगवान बुद्ध की एक खंडित पुरातात्विक प्रतिमा मिलने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्रतिमा दो भागों में टूटी हुई अवस्था में पाई गई, जिसे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वहां रखे जाने की आशंका जताई जा रही है। सावधानीपूर्वक नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया।