सारठ: झारखंड स्थापना दिवस पर सारठ प्रखंड के सभी पंचायतों में समारोह आयोजित, मनरेगा योजना पर रहा ध्यान
Sarath, Deoghar | Nov 11, 2025 झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर सारठ प्रखंड के पंचायतों में मंगलवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक समारोह आयोजित की गई। प्रखंड से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक की मौजूदगी में मुखिया व सभी पंचायत प्रतिनिधि व सखी मंडल की दीदियों ने प्रभात फेरी करके लोगों को मनरेगा से लाभ की जानकारी देते हुए जॉब कार्ड दिया। सधरिया मुखिया ने आम बागवानी से लाभ होने की बात कही।