आज़मगढ़: हरिहरपुर में बुजुर्ग महिला की मौत पर प्रॉपर्टी विवाद व मुकदमेबाजी के चलते परिजनों ने शव का कराया पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बुजुर्ग महिला की घर पर मौत होने के बाद शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में मृतका के भतीजे रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि उनकी बड़ी मां सरस्वती सिंह की नेचुरल डेथ हुई है। लेकिन उनकी बड़ी मां की पुत्री से उनका संपत्ति को लेकर विवाद और मुकदमा चल रहा है। इसलिए शव का पोस्टमार्टम करने कानिर्णय लिया ।