Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka

मोकामा की शादी बनी चर्चा का विषय: युवक ने कहा– जबरन शादी, महिला बोली– यह प्रेम विवाह है बाढ़ (पटना)। बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र के हाथीदह से शादी को लेकर एक विवादित मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। 22 वर्षीय युवक ने आरोप लगाया है कि उसे बहाने से घर बुलाकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर जबरन शादी करा दी गई। वहीं, 32 वर्षीय महिला ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि दोनों की शादी आपसी सहमति और रजामंदी से हुई है। जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र निवासी नीतीश कुमार ने बताया कि वह जीडी कॉलेज में चौथे सेमेस्टर के रिजल्ट से जुड़े कार्य के लिए बेगूसराय गया था। कॉलेज से लौटने के दौरान रिश्तेदारी का हवाला देकर उसे हाथीदह स्थित एक घर ले जाया गया। युवक का आरोप है कि रात में उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर शादी के मंडप में बैठा दिया गया। उसका कहना है कि डर और दबाव के कारण उसने शादी कर ली तथा मौका मिलते ही पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं, महिला सीता देवी ने युवक के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि दोनों पिछले करीब दो महीने से लगातार संपर्क में थे और शादी को लेकर पहले से बातचीत चल रही थी। महिला के अनुसार, उसने युवक को पहले ही अपनी पूर्व शादी और एक बच्ची होने की जानकारी दे दी थी। इसके बावजूद युवक ने अपनी इच्छा से शादी करने की सहमति दी थी। उनका कहना है कि शादी पूरी तरह दोनों की रजामंदी से हुई है और जबरन शादी या मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई। फिलहाल इस मामले में दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। पुलिस युवक और महिला के बयान के साथ-साथ उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला जबरन शादी का है या दोनों पक्षों की सहमति से विवाह हुआ था। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Begusarai, Begusarai | Jul 10, 2026

MORE NEWS

बेगूसराय होमगार्ड बहाली से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर विपिन नाम के एक अधिकारी का जिक्र किया जा रहा है।
चर्चा है कि होमगार्ड बहाली में अभ्यर्थियों से 4 लाख रुपये तक की मांग की गई थी। कुछ लोगों द्वारा यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि तत्कालीन जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला इस कथित घोटाले के "सुपर बॉस" थे। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और संबंधित पक्ष का जवाब भी सामने नहीं आया है।

बेगूसराय होमगार्ड बहाली से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर विपिन नाम के एक अधिकारी का जिक्र किया जा रहा है। चर्चा है कि होमगार्ड बहाली में अभ्यर्थियों से 4 लाख रुपये तक की मांग की गई थी। कुछ लोगों द्वारा यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि तत्कालीन जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला इस कथित घोटाले के "सुपर बॉस" थे। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और संबंधित पक्ष का जवाब भी सामने नहीं आया है।

Begusarai, Begusarai | Jul 17, 2026

घर बन रहा हो या रेनोवेशन चल रहा हो, UPVC विंडो और डोर के लिए एक बार PR Enterprises से ज़रूर संपर्क करें।#like #bihar #insta #begusarai #instagood

घर बन रहा हो या रेनोवेशन चल रहा हो, UPVC विंडो और डोर के लिए एक बार PR Enterprises से ज़रूर संपर्क करें।#like #bihar #insta #begusarai #instagood

Begusarai, Begusarai | Jul 17, 2026

बेगूसराय के नया गांव थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बिच जमीन विवाद में हुआ हंगामा मौके पर पहुंची पुलिस

बेगूसराय के नया गांव थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बिच जमीन विवाद में हुआ हंगामा मौके पर पहुंची पुलिस

Begusarai, Begusarai | Jul 17, 2026

मोकामा की शादी बनी चर्चा का विषय: युवक ने कहा– जबरन शादी, महिला बोली– यह प्रेम विवाह है बाढ़ (पटना)। बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र के हाथीदह से शादी को लेकर एक विवादित मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। 22 वर्षीय युवक ने आरोप लगाया है कि उसे बहाने से घर बुलाकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर जबरन शादी करा दी गई। वहीं, 32 वर्षीय महिला ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि दोनों की शादी आपसी सहमति और रजामंदी से हुई है। जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र निवासी नीतीश कुमार ने बताया कि वह जीडी कॉलेज में चौथे सेमेस्टर के रिजल्ट से जुड़े कार्य के लिए बेगूसराय गया था। कॉलेज से लौटने के दौरान रिश्तेदारी का हवाला देकर उसे हाथीदह स्थित एक घर ले जाया गया। युवक का आरोप है कि रात में उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर शादी के मंडप में बैठा दिया गया। उसका कहना है कि डर और दबाव के कारण उसने शादी कर ली तथा मौका मिलते ही पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं, महिला सीता देवी ने युवक के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि दोनों पिछले करीब दो महीने से लगातार संपर्क में थे और शादी को लेकर पहले से बातचीत चल रही थी। महिला के अनुसार, उसने युवक को पहले ही अपनी पूर्व शादी और एक बच्ची होने की जानकारी दे दी थी। इसके बावजूद युवक ने अपनी इच्छा से शादी करने की सहमति दी थी। उनका कहना है कि शादी पूरी तरह दोनों की रजामंदी से हुई है और जबरन शादी या मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई। फिलहाल इस मामले में दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। पुलिस युवक और महिला के बयान के साथ-साथ उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला जबरन शादी का है या दोनों पक्षों की सहमति से विवाह हुआ था। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - Begusarai News