नवाबगंज: लखनऊ मेट्रो का मेगा विस्तार, पीजीआई से बाराबंकी तक दौड़ेगी मेट्रो, लोगों में खुशी की लहर
लखनऊ में मेट्रो का दायरा अब और बड़ा होने जा रहा है। मेट्रो के आगामी चरणों में करीब 150 किलोमीटर नया ट्रैक बिछाया जाएगा और 10 नए कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे।योजना के तहत पीजीआई, बख्शी का तालाब, मोहनलालगंज, इटौंजा, उन्नाव, संडीला और बाराबंकी जैसे इलाकों तक मेट्रो सेवा पहुंचाने की तैयारी है।