सहारनपुर: देवबंदी उलेमा का बयान, 'हाईकोर्ट की नमाज टिप्पणी हैरतअंगेज, सुप्रीम कोर्ट ही तय करेगा सही-गलत'
देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की नमाज को लेकर की गई टिप्पणी पर शनिवार रात्रि 8:00 बजे कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा "यह एक कोर्ट का निर्णय है, लेकिन यह टिप्पणी बहुत हैरतअंगेज है। हम देखते हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम होते हैं, फिर नमाज को लेकर ऐसी टिप्पणी यकीनन आश्चर्यजनक है।