गोपालगंज : बिहार डीजीपी के आदेश के आलोक में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के सभी विद्यालयों में पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चों व शिक्षकों के बीच जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।