भरथना: बकेवर के कर्वा खेङा में बिना अनुमति झूले लगाने पर मेला कमेटी भड़की, हादसे की आशंका जताई
बकेवर थाना क्षेत्र के कर्वा खेड़ा स्थित हजरत सैयद वारसी पीर रहमतुल्लाह अल्लाह की दरगाह पर 23 जून को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक वायसी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मेले में बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की संभावना के बीच मेला कमेटी ने बिना अनुमति लगाए जा रहे आसमानी झूलों पर कड़ा एतराज जताया है।