सीतापुर: पकरिया ग्राम पंचायत में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने की कार्रवाई, 80 लीटर शराब बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के पकरिया ग्राम पंचायत में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई। आबकारी विभाग ने 80 लीटर अवैध कच्ची शराब को बरामद किया वहीं लहान को भी नष्ट किया गया और अवैध कच्ची शराब बनाने वाले पांच आरोपियों को भी आबकारी विभाग के द्वारा गिरफ्तार किया गया है संगीन धारा में मुकदमा में भी दर्ज किया गया है।