बैतूल नगर: प्रेम प्रसंग के चलते इकलौते बेटे ने लगाई फांसी, दर्दनाक मौत, जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम
बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिकारी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 25 वर्षीय युवक शिवांश पिता सोनी ने शुक्रवार शाम 4 बजे लगभग फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शिवांश, जो महावीर वार्ड टिकारी का निवासी था, ने अपने ही घर में साड़ी से फंदा बनाकर यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए