बदायूं: कछला गंगा पुल से घर से नाराज बुजुर्ग ने लगाई छलांग, गोताखोरों ने किया सकुशल बचाव
Budaun, Budaun | Mar 8, 2026 बदायूं जनपद के कछला क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घर से नाराज एक बुजुर्ग ने कछला गंगा पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुल पर मौजूद लोगों ने घटना को देख तुरंत शोर मचाया और स्थानीय गोताखोरों को सूचना दी। गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाकर बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाल लिया।