बदायूं: थाना उझानी के मलिकपुर गांव में पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Budaun, Budaun | Apr 14, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के मलिकपुर गांव के रहने वाले दिनेश व अनकी 28 वर्षीय पत्नी आरती में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिससे गुस्साई पत्नी आरती ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरती के शव को फांसी के फंदे पर लटका देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।