शाहपुरा: लापता नाबालिग बेटी के मिलने पर भी मेडिकल न कराने का आरोप, मां ने एसपी से लगाई गुहार
जबलपुर शहपुरा तहसील के बेलखेड़ा गांव निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर को आवेदन देकर अपनी नाबालिग बेटी के मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि बेटी के मिलने के बाद भी पुलिस ने मुलाहजा और मेडिकल कार्रवाई नहीं की, बल्कि उल्टा धमकाया जा रहा है।