बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल के पालना घर में तीन दिन की नवजात बालिका को छोड़ा, अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप
महात्मा गांधी अस्पताल से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।कार्यवाहक पीएमओ डॉक्टर योगेश जोशी ने शनिवार दोपहर 3:30बजे बताया कि एमजी अस्पताल परिसर स्थित पालना घर में एक तीन दिन की नवजात बालिका मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।प्राथमिक जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नवजात बालिका को पालना घर में छोड़कर जाने की आशंका जताई गई।