बड़वारा: समाज सेवा विकास संस्था ने गौशाला में गायों को खिलाए फल-सब्जियां, पेश की जीव दया की मिसाल
Badwara, Katni | Jun 7, 2026 बेजुबान पशुओं की सेवा और जीव दया के संकल्प के साथ 'समाज सेवा विकास संस्था, कटनी' की टीम लखाखेरा स्थित पशु गौशाला पहुंची। यहाँ संस्था के सदस्यों ने भीषण गर्मी के इस मौसम में गोवंश को राहत पहुंचाने के लिए भारी मात्रा में ताजे फल, तरबूज और हरी सब्जियों का वितरण किया।