बैतूल नगर: इटारसी रोड पर कबाड़ी के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान, आग बुझाने में जुटी दमकल, पुलिस बल तैनात
बैतूल शहर की इटारसी रोड पर एचपी गैस गोदाम के सामने कबाड़ी की दुकान में रखे टायर में आग लग गई घटना शनिवार देर शाम 7:00 बजे के लगभग की बताई जा रही है आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है आग बुझाने के लिए चार से पांच दमकल मौके पर है वहीं पुलिस बल भी मौजूद है।