दरभा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुमड़पाल में 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले महतारी सदन भवन का विधायक विनायक गोयल ने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा अब हमारी माताओं-बहनों को धूप में या पेड़ के नीचे बैठने की ज़रूरत नहीं — उनके लिए एक सम्मानजनक और सुरक्षित स्थान तैयार किया जा रहा है।