गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने 1 जनवरी दोपहर को वीडियो जारी कर जिले वासियों को नए साल की बधाई दी। कहा, पुलिस को जनता से और जनता को पुलिस से जोड़कर बीच की दूरियां कम करना है। अपराध मुक्त समाज बनाने में पुलिस का भरपूर सहयोग कर गुना जिले को क्राइम फ्री जिला बनाए। कोई भी अपराधी जिले में हो उसे रहने नहीं देंगे। हम सब मिलकर अपराध मुक्त समाज बनाएं।