कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में 70वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार, 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया है। शासन के निर्देशानुसार तीन दिवसीय स्थापना दिवस के विविध कार्यक्रम एक से 3 नवम्बर तक होंगे। इस अवसर पर सर्वसंबंधित अधिकारियों से बैठक में जानकारी के साथ उपस्थित रहेंगे